फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: छात्र बनकर आए किरायेदार निकले बदमाश, तंग मकान मालिक ने दे दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
बारादरी इलाके में डॉक्टरी और इंजीनियरिंग की पढा़ई करने के बहाने तीन भाइयों ने किराये पर कमरा लिया और वहां शराब पार्टी व बदमाशी करने लगे। मकान मालिक ने विरोध किया तो उन्हें धमकाकर दो लाख रुपये मांगे। मकान मालिक ने प्रताड़ना और पिटाई से तंग आकर फंदा लगाकर जान दे दी। छह माह बाद कोर्ट के आदेश पर बारादरी थाने में रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन

शिव गार्डन कॉलोनी निवासी नन्ही देवी ने बताया कि उनके पुत्र सौरभ सागर ने अलीगंज निवासी तीन भाई सनप्रताप, विक्की और सचिन को किराये पर अपना कमरा दिया था। सनप्रताप ने खुद को इंजीनियरिंग और विक्की ने खुद को मेडिकल का छात्र बताया था। किराये पर कमरा लेने के बाद वे वहां शराब पार्टी करने लगे। कमरे पर आसपास के बदमाश भी जुटने लगे। सौरभ ने मकान खाली करने के लिए कहा तो आरोपी उससे ही दो लाख रुपये मांगने लगे।
26 नवंबर 2025 को नन्ही देवी और सौरभ अपने घर पर थे, तभी सनप्रताप, सचिन, विक्की और एक अज्ञात बदमाश ऊपर कमरे से उतरकर नीचे आए। इन्होंने सौरभ की लात-घूसों से पिटाई कर दी। उसे अपमानित भी किया गया। सौरभ ने 112 पर सूचना देकर पुलिस बुला ली। इस घटना के बाद सौरभ उदास और डरा-सहमा रहने लगा। 27 नवंबर को सौरभ ने ऊपरी मंजिल के कमरे में फंदा लगाकर जान दे दी। नन्ही देवी, पुत्रवधू कमलेश और पड़ोसियों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव का पोस्टमॉर्टम कराया पर रिपोर्ट दर्ज नहीं की। अब न्यायालय के आदेश पर तीनों भाइयों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें