फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: सराफ पिता-पुत्र ने जेवर गिरवी रखकर हड़प लिए

विज्ञापन
विज्ञापन
सोने के जेवर गिरवी रखकर सराफ पिता-पुत्र ने हड़प लिए। प्रेमनगर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन

तुलाशेरपुर निवासी कमलेश ने प्रेमनगर थाना प्रभारी अंजना दहिया को बताया कि प्लॉट खरीदने के लिए दो लाख रुपये कम पड़ रहे थे। उन्होंने इस बारे में प्रेमनगर के राजेंद्र नगर निवासी अपने दोस्त रिषभ रस्तोगी को बताया।
रिषभ ने कहा कि उसके पिता गिरवी गांठ रखने का काम करते हैं। रिषभ ने अपने पिता से बात कराई और रुपये लेने के लिए सोना गिरवी रखने को कहा। इस पर रिषभ ने सोने के कंगन, चेन और झुमकी गिरवी रखकर 155000 रुपये ले लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

कमलेश ने बताया कि मार्च में जेवर छुड़वाने के लिए रिषभ के पिता राजकुमार को उन्होंने 95 हजार रुपये नकद, 87 हजार ऑनलाइन दिए। जेवर लौटाने को कहा तो 35 हजार रुपये और मांगे। 21 अप्रैल को एक रसीद लिखकर एक सप्ताह में जेवर लौटाने का वादा किया। एक सप्ताह बाद जेवर लेने गए तो दोनों ने पीटकर जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें