फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज से 31 जनवरी तक नहीं चलेंगी दस ट्रेनें

विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बरेली। कोहरे की वजह से रेलवे ने कोविड स्पेशल ट्रेनों का संचालन 31 जनवरी तक के लिए रद्द कर दिया है। अगर कोहरे का प्रकोप बना रहा तो 31 जनवरी के बाद भी इन ट्रेनों को स्थगित रखा जा सकता है।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण की वजह से इस साल रेलवे तमाम ट्रेनों का संचालन नहीं कर रहा है। कोहरे की वजह से कोविड स्पेशल ट्रेनों का संचालन बंद होने से यात्रियों की यह परेशानी और बढ़ने के आसार हैं। अप और डाउन दिशा की दस ट्रेनों को रद्द किया गया है जिनमें जयनगर-अमृतसर शहीद एक्सप्रेस, डिब्रूगढ़-अमृतसर एक्सप्रेस, डिब्रूगढ़-लालगढ़ अवध असम एक्सप्रेस, अमृतसर-कोलकाता दुर्गियाना एक्सप्रेस और नई दिल्ली-न्यू जलपाईगुड़ी एक्सप्रेस शामिल हैं। इनमें सिर्फ अवध असम एक्सप्रेस नियमित ट्रेन है, बाकी सभी ट्रेनें साप्ताहिक हैं। मुरादाबाद डिविजन की सीनियर डीसीएम रेखा शर्मा ने बताया कि कोहरे में लंबी दूरी की ट्रेनें ज्यादा लेट होने की आशंका थी, इसी वजह से इन ट्रेनों को रद्द किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें