फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: आवास दिलाने के नाम पर दिव्यांग से वसूले दस हजार रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
गुलड़िया। ब्लॉक मझगवां के एक अधिकारी ने एक दिव्यांग व्यक्ति से मुख्यमंत्री आवास बनवाने का झांसा देकर उससे दो किस्तों में दस हजार रुपये वसूल लिए। जब दिव्यांग ने आवास मांगा तो उससे कह दिया कि, अभी बजट खत्म हो गया है, जनवरी में तुम्हारा आवास बनवा देंगे। उसे हिदायत दी, किसी को यह बात बताना मत। पीड़ित ने इस मामले की शिकायत मुख्य विकास अधिकारी और ब्लॉक प्रमुख से की है।
विज्ञापन

ग्राम शेखुपुर खालसा के दिव्यांग अर्जुन ने मुख्य विकास अधिकारी बरेली को भेजी शिकायत में बताया है कि उन्होंने मुख्यमंत्री आवास के लिए ऑनलाइन आवेदन किया था। 26 नवंबर को अर्जुन के भाई विक्रम ब्लॉक मझगवां पहुंचकर अधिकारी से मिले। आरोप है कि उनसे पहली किस्त में पांच हजार नकद तो दूसरी किस्त में पांच हजार रुपये ऑनलाइन लिए गए। इसके बाद अगले ही दिन विक्रम ब्लॉक मझगवां पहुंचे तो उनसे कहा गया कि उनके रुपये सुरक्षित हैं। अभी बजट खत्म हो गया है। जनवरी में नया बजट आएगा, आवास बनवा देंगे।


मामला मेरे संज्ञान में आया है। ब्लॉक में भ्रष्टाचार किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच करा कर आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। लाभार्थी को योजना का लाभ दिलाया जाएगा।
विज्ञापन

-यशवंत सिंह, ब्लाॅक प्रमुख


एडीओ पर सीएम आवास के बदले रिश्वत लेने की शिकायत सीडीओ के यहां हुई है। अभी शिकायत पत्र मुझ तक नहीं आया है। शिकायती पत्र मिलते ही जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

- सुनील कुमार वर्मा, बीडीओ मझगवां
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें