फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: गमगीन माहौल में सफवान के शव को किया सुपुर्द-ए-खाक

विज्ञापन
बहेड़ी। सफवान के जनाजे में शामिल लोग।
विज्ञापन
बहेड़ी। जॉर्जिया से एमबीबीएस छात्र मो. सफवान का शव शनिवार शाम उनके घर देवरनियां के गांव रहपुरा गनीमत में पहुंचा। इस दौरान छात्र की मौत पर हर कोई गमजदा था और हर आंखें नम थीं। गमगीन माहौल में उनके शव को गांव के कब्रिस्तान में सुपुर्द-ए-खाक किया गया।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, मोहम्मद सफवान सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ यूरोप (जॉर्जिया) में एमबीबीएस अंतिम वर्ष के छात्र थे। 22 नवंबर की सुबह वह अपने दोस्तों के साथ यूनिवर्सिटी के बाहर एक पहाड़ी इलाके में घूमने गए थे, जहां अचानक पैर फिसलने से वह गहरी खाई में गिर गए। मौके पर ही उनकी मौत हो गई। सफवान ने 2021 में यूक्रेन से अपनी मेडिकल पढ़ाई शुरू की थी, लेकिन रूस-यूक्रेन युद्ध के कारण उन्हें जॉर्जिया शिफ्ट होना पड़ा। वे जल्द ही भारत लौटने की योजना बना रहे थे। सफवान रहपुरा गनीमत के एक साधारण परिवार से थे। उनके पिता इरफान अहमद, जो सेवानिवृत्त दरोगा हैं। बेटे की मौत से पूरी तरह टूट चुके हैं। वह रोते हुए बस यही कह रहे थे या अल्लाह ये तूने क्या किया। हमने उसे डॉक्टर बनाने का सपना देखा था। वह हमारा सहारा था। अब वह नहीं रहा।
चार भाई-बहनों में तीसरे नंबर का था
परिवार में चार भाई-बहन हैं। दो बड़ी बहनों की शादी हो चुकी है। सफवान तीसरे नंबर पर थे। सबसे छोटा भाई मुआज भी जॉर्जिया में पढ़ाई कर कुछ दिन पहले ही भारत आ गया। संवाद

बहेड़ी। सफवान के जनाजे में शामिल लोग।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें