फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अस्थायी कर्मचारियों ने किया बुद्घि शुद्घि हवन

विज्ञापन
Bareilly college
विज्ञापन

बरेली कॉलेज को केंद्रीय विश्वविद्यालय बनाने और 162 कर्मचारियों को स्थायी करने की कर रहे हैं मांग

बरेली। बरेली कॉलेज को केंद्रीय विश्वविद्यालय बनाने और 162 कर्मचारियों को स्थायी करने समेत अन्य मुद्दों को लेकर कर्मचारी कल्याण सेवा समिति का आंदोलन जारी है। बुधवार को तीसरे दिन कर्मचारियों ने बुद्घि शुद्घि हवन करके एक बार फिर अपनी मांगों को दोहराया।
विज्ञापन

समिति के अध्यक्ष जितेंद्र मिश्र के नेतृत्व में कर्मचारियों ने कहा कि बरेली कॉलेज को राज्य या केंद्रीय विश्वविद्यालय बनाया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि बरेली कॉलेज का करीब पौने दो सौ वर्ष पुराना एतिहासिक भवन है इसलिए कॉलेज को यह दर्जा हर हाल में मिलना चाहिए। कहा, जब तक उनकी मांगें नहीं मानी जाएंगी, यह आंदोलन जारी रहेगा। सचिव हरीश मौर्य ने कहा कि संगठन इस मामले को लेकर प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन क्षेत्रीय उच्च शिक्षा अधिकारी को सौंपेगा। इस मौके पर राजाराम, पूरनलाल मसीह, राकेश पाली, जयवीर, चंद्रकेश, वीरेंद्र पथिक, रमेश, दिनेश समेत कई कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें