फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टेंपो कार से टकराया और तेजेश्वरी ने भाजपा छोड़ दी

Sun, 15 Nov 2015 01:35 AM IST
बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। टैंपो से गाड़ी टकराने के बाद पार्टी नेताओं पर मदद न करने का आरोप लगाकर तेजेश्वरी सिंह गंगवार ने भाजपा छोड़ दी है। इसकी सूचना उन्होंने खुद अमर उजाला को फोन करके दी। वह पार्टी में प्रदेश कार्यसमिति की सदस्य थीं। उन्होंने  बताया कि शाम को क्षेत्रीय उपाध्यक्ष पूरनलाल लोधी के जरिए क्षेत्रीय महामंत्री संगठन भवानी सिंह को प्राथमिक सदस्यता से त्यागपत्र भेज दिया।  गाड़ी टकराने के बाद मदद के लिए उन्होंने केंद्रीय कपड़ा राज्य मंत्री संतोष गंगवार और प्रदेश महामंत्री धर्मपाल सिंह का फोन मिलाया लेकिन किसी ने फोन रिसीव नहीं किया। कैंट विधायक राजेश अग्रवाल ने फोन रिसीव किया लेकिन कोई मदद नहीं की। इसके बाद विवश होकर उन्हें सपा जिलाध्यक्ष वीरपाल सिंह यादव से मदद मांगनी पड़ी ताकि पुलिस उनकी बात सुन सके। वीरपाल सिंह ने फोन पर कोतवाल से बात करके उनकी एफआईआर दर्ज कराई।
विज्ञापन

तेजेश्वरी सिंह ने कहा कि भाजपा में उनकी ही नहीं किसी भी कार्यकर्ता की बात नहीं सुनी जाती है। पहले भी उन्हें कई बार अपमान का सामना करना पड़ा है। मजबूर होकर उन्होंने पार्टी छोड़ी है और अब वह निर्दलीय मीरगंज से विधानसभा का चुनाव लड़ेंगी। तेजेश्वरी सिंह ने आरोप लगाया कि जिलाध्यक्ष राजकुमार शर्मा और संगठन के पदाधिकारी कार्यकर्ताओं का अपमान करते हैं। ऊपर बैठे लोग कोई बात सुनने को तैयार नहीं होते।  जिला पंचायत चुनाव में पार्टी के लोगों ने ही प्रत्याशियों को हराने का काम किया। मीरगंज विधानसभा में उन्होंने बागी उतारे जाने के बावजूद अपने चार सदस्य जिताए।

थाने में हुआ हंगामा
बरेली। कोतवाली के सामने शनिवार शाम छह बजे भाजपा नेत्री तेजेश्वरी सिंह की कार को टेंपो चालक ने टक्कर मार दी। इस पर पहले बाहर काफी देर हंगामा हुआ फिर वह खुद ही टेंपो चालक को पकड़कर कोतवाली के अंदर ले गईं। उन्होंने कहा कि अगर चालक को छोड़ा गया तो उसका अंजाम गलत होगा। इस बात पर कोतवाली में काफी देर हंगामा चलता रहा। एसएसआई गिरीश प्रसाद राज के मुताबिक भाजपा नेत्री ने धमकी दी कि अगर टेंपो चालक को छोड़ा गया तो वह खुद उसे सजा दे देंगी। एसएसआई ने बताया कि टेंपो चालक टेंपो चालक नंदकिशोर निवासी किशोर बाजार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें