फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब चला पुलिस का सोटा, कई उठाए, सात गिरफ्तार

Sun, 15 Nov 2015 01:32 AM IST
बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। कैंट थाने में आगजनी के मामले में पुलिस ने ताबड़तोड़ दबिश देकर तकरीबन कई लड़कों को शहर के कई इलाकों से हिरासत में लिया है। उनको अलग-अलग थानों में रखकर पूछताछ की गई। पकड़े गए लड़कोें के चेहरों का वीडियो क्लिपिंग और फोटो से भी मिलान कराया गया व सात लोगों को गिरफ्तार कर लिया। पांच और हिरासत में हैं।
विज्ञापन


सिपाहियों के दौड़ाने पर संतमणि पर जुआ खेल रहे 313 हाता गोकुल नगरी के रहने वाले दिनेश और अतीश की नदी में डूबकर मौत हो जाने के बाद गुस्साई भीड़ ने बवाल कर दिया था। पहले जाम लगाया गया, बाद में पथराव और कैंट थाने में आगजनी की गई। पुलिस के पास वीडियो फुटेज और काफी मात्रा में ऐसे फोटो हैं, जिनमें पत्थर मारते लड़के साफ नजर आ रहेे थे। इस मामले में इंस्पेक्टर सूर्यनाथ यादव की तरह से मुकदमा लिखने के बाद विवेचना शहर कोतवाल सुधीर पाल धामा को दे दी गई थी। शनिवार को तड़के चार बजे से पुलिस ने थाना फूंकने के आरोपियों की तलाश शुरू की। पुलिस की टीमों ने सुभाषनगर के वीरभट्टी, नेकपुर, कोतवाली के बिहारीपुर और कैं ट के सदरबाजार, आर्य रोड, गोकुलनगरी और हाता वाल्मीकि कॉलोनी से कई लड़कों को उठाया है। देर रात हिरासत में लिए गए युवकों में से सात को गिरफ्तार कर लिया गया। इसके अलावा भाजपा नेता संजीव कुमार वाल्मीकि समेत तीन लोगों की नामजदगी को लेकर पुलिस के अफसर भी एक राय नहीं है। एसपी सिटी समीर सौरभ का कहना है कि किसी भी बेगुनाह को थाना फूंकने के आरोप में जेल नहीं भेजा जाएगा। वीडियो फुटेज और फोटो से जिसकी पहचान होगी उसका ही चालान होगा।
0
ये हुए गिरफ्तार
पुलिस ने कोला उर्फ अंकित, कुनाल, विकास उर्फ डिस्को, अंकित, वीरपाल, गौतम, तेज सिंह को गिरफ्तार किया है।  इसके अलावा पुलिस सनी, नन्हें, सुरेश, राजेश, सनी पुत्र राम सिंह को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन

0
पार्षद को कई घंटे थाने में बैठाया
-कैंट के एक पार्षद को पुलिस ने कई घंटे थाने में बैठाकर छोड़ दिया। पार्षद के बेटे और भतीजे का नाम भी थाना फूंकने के आरोप में आया है। जबकि पार्षद का कहना है कि उसका और उसके परिवार के लोगों का थाने की घटना से कोई लेना-देना नहीं है। उसके बेटे और भतीजे को बिना वजह फंसाया जा रहा है। निष्पक्ष जांच हो जाए तो सारी बात सामने आ जाएगी।
   
फेसबुक पर डाल दिया जल रहा थाना
फेसबुक पर भी थाने में जल रही बाइकों की फोटो और वीडियो अपलोड कर दी गई हैं। इस पर तमाम कमेंट आ रहे हैं। इन पर कमेंट भी आ रहे हैं। कमेंट करने वाले जुआ खेल रहे युवकों की मौत का जिम्मेदार फेसबुक पर भी सिपाहियों को ही ठहराया गया है। पुलिस के आला अधिकारी थाने की घटना के फेसबुक पर डाले जाने से खफा हैं। उन्होंने फेसबुक पर डालने वाले का पता लगाने को कहा है।
0
दीपू ने जलाई थी थाने में सबसे पहले बाइक
इंस्पेक्टर सूर्यनाथ यादव के मुताबिक गिरफ्तार किए गए कुनाल ने पूछताछ में स्वीकार किया है कि दीपू ने सबसे पहले थाना परिसर में खड़ी बाइक में आग लगाई थी। इसके बाद विकास डिस्को ने थाने का गेट क्षतिग्रस्त कर दिया था।
विज्ञापन

सपा नेता को हड़काकर भगाया
गिरफ्तार युवकों की सिफारिश में एक सपा नेता भी शनिवार को थाने पहुंच गया। पुलिस ने उसे हड़काकर भगा दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें