फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: बादल छाने से लुढ़का पारा, पर बारिश की आस अधूरी

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। प्री-मानसून की बारिश के बाद राहत का सिलसिला फिलहाल जारी रहेगा। मौसम विभाग ने अगले चार दिन के लिए यलो अलर्ट जारी कर अनुकूल माहौल बनने पर हल्के, घने बादल मंडराने और निम्न वायुदाब का क्षेत्र बनने पर बारिश के आसार जताए हैं।
विज्ञापन

सोमवार को सुबह से शाम तक हल्की धूप और बादल की लुकाछिपी जारी रही। अधिकतम तापमान दो डिग्री लुढ़ककर 35.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ, पर रात में उमस से लोग बेहाल हुए। न्यूनतम पारा 29.4 डिग्री सेल्सियस रहा। आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के विशेषज्ञ अतुल कुमार के मुताबिक अगले चार दिनों तक अनुकूल माहौल बनने पर खंडवर्षा के आसार हैं। दिन में हल्के, घने बादल मंडराने का सिलसिला जारी रहेगा। इससे तापमान में चार डिग्री तक और गिरावट की उम्मीद है। सोमवार को भी कुछ क्षेत्रों में रिमझिम हुई। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें