फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: पुलिस के सामने मां-बेटी की पिटाई, कुंडल लूटने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। सुभाषनगर क्षेत्र में पुलिस के सामने मां-बेटी के साथ मारपीट की गई। आरोप है कि इस दौरान सोने के कुंडल लूट लिए। धारदार हथियार से हमला भी किया गया। सुभाषनगर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन

मढ़ीनाथ शिव मंदिर के पास रहने वाली सुनीता गिरि ने बताया कि उसकी बेटी घर आ रही थी तभी अरविंद ने उसे घेर लिया। बाइक से टक्कर मारकर गिराने के बाद उठाकर ले जाने की कोशिश की। विरोध पर ईंटों से बेटी पर हमला कर दिया। सुनीता स्थानीय पुलिस चौकी पहुंची और पुलिसवालों से मौके पर चलने को कहा। पुलिस ने जाने से मना कर दिया। सुनीता मौके पर गई तो अरविंद भाग गया।
इसके बाद पुलिस के साथ पहुंचीं अरविंद की मां राधा देवी, शिवानी और गौरव ने पिटाई कर दी। पुलिस के सामने धारदार हथियार से हमला कर दिया। सोने के कुंडल लूट लिए। सुनीता ने आरोप लगाया कि पुलिस उनको ही धमका रही थी क्योंकि उनके पास पुलिस को देने के लिए रुपये नहीं थे। हालांकि पुलिस ने सुनीता की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें