तबीयत बिगड़े तो इलाज में देरी न करें
फिजिशियन राजीव कुमार गुप्ता के मुताबिक ओपीडी में वायरल बुखार, उल्टी, दस्त और डिहाइड्रेशन के मरीज पहुंच रहे हैं। पारा 40 डिग्री के पार पहुंचने से अब हल्की सी बेपरवाही से हालत गंभीर होने की आशंका है। गर्मी में स्वच्छता का विशेष ध्यान रखने, ताजे फलों-सब्जियों का सेवन करने, पानी खूब पीने, खुले में रखे भोजन के सेवन से बचने, सिर ढंककर ही धूप में निकलने का सुझाव दिया है। वहीं, तबीयत बिगड़ने पर तत्काल विशेषज्ञ चिकित्सक से परामर्श और दवा लेने के लिए कहा है।