फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेजेश्वरी की गाड़ी भिड़ी, बोलीं- हत्या की साजिश थी

Tue, 10 May 2016 01:48 AM IST
ब्ययूराो, अमर उजाला बरेली।
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रदेश अध्यक्ष केशव मौर्य के स्वागत के लिए फतेहगंज पूर्वी जाते वक्त सोमवार को दोपहर शाहजहांपुर रोड पर रजऊ के पास भाजपा नेत्री तेजेश्वरी सिंह की गाड़ी में टक्कर लग गई। इससे उनकी गाड़ी आगे से क्षतिग्रस्त हो गई और उनके तथा ड्राइवर के हल्की चोट आई। हादसे से घबराईं तेजेश्वरी ने इसे अपनी हत्या की साजिश बताते हुए पूर्व मंत्री बहोरन लाल मौर्य, वीरेंद्र गंगवार वीरू और डॉ. डीसी वर्मा पर आरोप लगाया है। 
विज्ञापन

तेजेश्वरी की गाड़ी पार्टी के काफिले के साथ थी। उन्होंने बताया कि उनकी गाड़ी में अचानक दो गाड़ियों ने आगे से टक्कर मार दी। इससे उन्हें और उनके ड्राइवर को गुम चोटें लगीं।  टक्कर मारने वाली एक गाड़ी के ड्राइवर से बात की तो उसने खुद को बहोरन लाल मौर्य का समर्थक बताया और लड़ने लगा। हादसे के बाद घबराईं तेजेश्वरी ने जिलाध्यक्ष रविंद्र राठौर से शिकायत दर्ज कराई और तबियत बिगड़ने की बात कहते हुए अपने घर लौट आईं। तेजेश्वरी ने आरोप लगाया है कि बहोरन लाल मौर्य, वीरेंद्र वीरू और डॉ. डीसी वर्मा उनकी चुनावी तैयारियों को देखते हुए उनको मानसिक और शारीरिक तौर पर नुकसान पहुंचाना चाहते हैं। उनकी गाड़ी में टक्कर मारने के पीछे इनकी साजिश है और अब इनसे उनको जान का खतरा है इसलिए वह तबियत ठीक हो जाने के बाद कल इनके खिलाफ तहरीर देंगी। वीरू केंद्रीय कपड़ा राज्य मंत्री संतोष गंगवार के साले हैं, वह और बहोरन लाल भोजीपुरा विधानसभा से टिकट के दावेदार हैं जबकि डॉ. डीसी वर्मा मीरगंज विधानसभा से टिकट मांग रहे हैं। वहीं, तेजेश्वरी मीरगंज से टिकट पर दावा कर रही हैं। पार्टी में अंदरखाने चर्चा है कि उन्होंने भोजीपुरा को भी अपने टिकट के विकल्प में रखा है। 
अपने ऊपर लगे आरोपों को तीनों नेताओं ने मनगढ़ंत और झूठा बताया। बहोरनलाल मौर्य का कहना है कि तेजेश्वरी की गाड़ी में किसी  ने टक्कर नहीं मारी बल्कि उनकी गाड़ी ने ही दूसरी गाड़ियों में टक्कर मारी है। उन्होंने कहा कि महिला नेत्री से उनकी कोई नाराजगी भी नहीं है, वह क्यों आरोप लगा रहीं हैं, उनकी समझ से परे है। वीरेंद्र गंगवार वीरू ने कहा कि सुर्खियों में आने के लिए तेजेश्वरी इस तरह के ड्रामे पहले भी कर चुकी हैं। उनके आरोप झूठे हैं। डॉ. डीसी वर्मा ने कहा कि वह उन पर क्यों आरोप लगा रही हैं इस बारे में वह कुछ नहीं कहना चाहते। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें