फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: खेत में फंदे से लटका मिला किशोर का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
मीरगंज। थाना क्षेत्र के सलामतगंज गांव में बुधवार को किशोर का खेत में शव फंदे पर लटका मिला। हालांकि पुलिस इसे आत्महत्या मान रही है।
विज्ञापन

ग्रामीणों के अनुसार, सलामतगंज निवासी 17 वर्षीय खेमकरण पुत्र हरिनंदन बुधवार सुबह करीब आठ बजे घर से निकला था, लेकिन गांव के बाहर खेत में उसका शव फंदे से लटका होने की जानकारी मिली। घटना की सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंच गए। किशोर को फंदे से नीचे उतारकर तत्काल सीएचसी ले जाया गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन

घटना की सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर आवश्यक जानकारी जुटाई और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमाॅर्टम के लिए भेज दिया। सीओ मीरगंज अजय कुमार ने बताया कि मामले में किशोर के आत्महत्या के कारणों की जांच की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें