फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: किशोर ने समझदारी से बुझाई आग, टला हादसा

Mon, 20 Jul 2026 11:42 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
भमोरा। गांव धनोरा के मैकूलाल पाठक के घर में सोमवार दोपहर सिलिंडर से गैस रिसाव होने पर आग लग गई। उनके 15 वर्षीय बेटे प्रिंस ने समझदारी से आग बुझाई। बाद में दमकल की टीम पहुंचने पर स्थिति पर काबू पाया गया। इससे हादसा टल गया।
विज्ञापन

ग्रामीणों के मुताबिक, प्रिंस के माता-पिता खेत पर धान की रोपाई करने गए हुए थे। वह अकेला था। दोपहर को चाय उबाल रहा था। इस दौरान सिलिंडर से गैस रिसाव होने पर आग लग गई। प्रिंस ने स्थिति भांपते हुए सिलिंडर का पाइप निकाल दिया। आग पर बोरी और दरी डाल दी। इससे आग कुछ हद तक बुझ गई। सिलिंडर को मिट्टी से दबा दिया। प्रिंस ने बताया कि सूचना पर आई डायल 112 और फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पूरी तरह बुझा दी। संयम से काम करने पर बड़ा हादसा टल गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें