फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: किशोरी से दुष्कर्म, छेड़खानी के आरोप में रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
शाही। किशोरी को ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया गया है। पुलिस ने इस मामले में युवक व उसके तीन साथियों के खिलाफ छेड़खानी की धारा में रिपोर्ट दर्ज की है। इस मामले में आरोपी युवक व किशोरी के परिजनों के बीच समझौता नहीं हो सका। हालांकि पुलिस का कहना है कि मामले में किशोरी के बयान लेने के बाद धाराएं बढ़ाई जाएंगी।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव की किशोरी को शनिवार की रात फतेहगंज पश्चिमी थाना क्षेत्र का युवक अपने तीन अन्य साथियों के साथ ले गया। परिजनों को जानकारी मिलने पर किशोरी को खोजना शुरू किया तो आरोपी युवक व उसके साथी गांव से कुछ ही दूरी पर ग्रामीणों को मिल गए। ग्रामीणों ने युवकों की धुनाई की। 112 पुलिस को सूचना देकर गांव बुला लिया। चारों आरोपी युवकों को पुलिस थाने ले आई। किशोरी के पिता ने पुत्री को फुसला कर ले जाने एवं बेटी से दुष्कर्म का आरोप लगाया है। इसके बाद इस मामले में दोनों पक्षों में समझौते का दौर चला, लेकिन कोई समझौता नहीं हो पाया। पुलिस ने चारों आरोपी युवकों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया है।
थाना अध्यक्ष अमित कुमार बालियान ने बताया कि शिकायत पत्र के आधार पर युवकों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है। मामले की जांच व किशोरी से बयान लेने के बाद कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें