फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: संघ ने मनाया वर्ष प्रतिपदा उत्सव

विज्ञापन
विज्ञापन
आंवला। सरस्वती विद्या मंदिर सभागार में आरएसएस द्वारा वर्ष प्रतिपदा के अवसर पर कार्यक्रम आयोजित किया गया।
विज्ञापन

मुख्यवक्ता जिला प्रचारक धमेंद्र कुमार ने कहा कि वर्ष प्रतिपदा को हिंदू पंचांग के अनुसार नववर्ष की शुरुआत माना जाता है। मान्यता है कि इसी दिन ब्रह्मा जी ने सृष्टि की रचना की थी। इसके अलावा, इसी तिथि पर भगवान राम का राज्याभिषेक हुआ था। आरएसएस के लिए यह दिन विशेष इसलिए भी है क्योंकि संघ के संस्थापक डॉ. केशव बलिराम हेडगेवार का जन्म भी वर्ष प्रतिपदा के दिन हुआ था। वर्ष प्रतिपदा का उत्सव न केवल नववर्ष का स्वागत है, बल्कि यह भारतीय संस्कृति, इतिहास और मूल्यों के प्रति सम्मान और समर्पण का प्रतीक भी है। कार्यक्रम से पूर्व प्रात:काल में स्वयंसेवकों ने कस्बे के विभिन्न चौराहों व स्थानों पर हिंदू नववर्ष के स्वागत में पटाखे फोड़े। इस दौरान प्रहलाद अग्रवाल, आशुतोष अग्रवाल, धर्मवीर सिंह, गौरवित खंडेलवाल, सत्यवीर सिंह, विपिन सिंह, आदि रहे। संवाद

आरएसएस ने कस्बे में पथ संचलन किया

सिरौली। आरएसएस संगठन ने कई कार्यक्रम कर कस्बे में पथ संचलन कर नववर्ष की शुभकामनाएं दीं। यह पथ संचलन हरिबाबा धाम से शुरू होकर काॅलेज मार्केट, सराय, कोऑटोला, ठाकरान ,पांडान होकर मुख्य बाजार से साईदान, गंगा मंदिर होकर साहूकारा से मुख्य बाजार वापस अपने गंतव्य पहुंचा। संचलन में बच्चों से लेकर बुजुर्ग शामिल थे। कतारबद्ध तरीके से सभी स्वयंसेवक चल रहे थे। मनोहारी देशभक्ति गीत से लोग भावविहोर दिखलाई दिए। इस दौरान आचार्य राजपाल गंगवार, प्रधानाचार्य प्रदीप पांडे, यशु गुप्ता, पुनीत गुप्ता आदि रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन


फरीदपुर में आरएसएस ने मनाया नव वर्ष प्रतिपदा

फरीदपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की ओर से सीएएस इंटर कॉलेज के मैदान पर हिंदू नववर्ष के उपलक्ष्य में वर्ष प्रतिपदा उत्सव मनाया गया। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता प्रांत कार्यकारिणी सदस्य सुरेश ने विभिन्न घटनाओं की चर्चा करते हुए डॉ. हेडगेवार के जीवन पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम का संचालन नगर कार्यवाह अनुज शर्मा ने किया। मुख्य शिक्षक मुकेश एवं प्रार्थना नितिन ने करवाई। कार्यक्रम में जिला संघ चालक डॉ. महेश चौधरी, नगर संघचालक ब्रह्मेंद्र मिश्रा, जिला कार्यवाह अभिमन्यु, नगर कार्यवाह अनुज शर्मा, एमएलसी कुंवर महाराज सिंह, अमर अग्रवाल, प्रमोद अग्रवाल, अनिल राणा, विभाग मंत्री विश्व हिंदू परिषद मानवेन्द्र राणा, विश्वनाथ सिंह आदि रहे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें