फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाल संप्रेक्षण गृह से किशोर के फरार होने का मामला

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। एक किशोर के फरार होने के बाद राजकीय संप्रेक्षण गृह की सुरक्षा में लापरवाही सामने आई है। जांच में जिला प्रोबेशन अधिकारी ने पाया कि संप्रेक्षण गृह के मेन गेट पर ड्यूटी पर लगाए गए चारों होमगार्ड गायब थे। सीसीटीवी कैमरे से पता चला है कि संप्रेक्षण गृह से भागे किशोर ने सीढ़ी के जरिए मेनगेट के पास ही बाउंड्री पार की थी। लापरवाही के लिए प्रोबेशन अधिकारी ने चारों सुरक्षा कर्मियों के साथ जिम्मेदार स्टाफ से स्पष्टीकरण लेकर कार्रवाई के लिए रिपोर्ट महिला कल्याण विभाग के निदेशक को भेज दी है।
विज्ञापन

राजकीय संप्रेक्षण गृह में निरुद्घ किशोर अर्वित पुत्र सुरेश निवासी जगदीशपुर गौंटिया थाना सेहरामऊ (पीलीभीत) तीन फरवरी की रात भाग था। जिला प्रोबेशन अधिकारी नीता अहिरवार ने संप्रेषण गृह के सहायक अधीक्षक से रिपोर्ट मांगी तो बताया गया कि तीन फरवरी की रात 10 बजे संस्था के कर्मचारी केयर टेकर उस्मान अली ने चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी राहुल मिश्रा को 164 किशोरों के चार्ज का आदान प्रदान किया था। इसके बाद वह रात 10.30 बजे खाना खाने के लिए चले गए। अगले दिन चार फरवरी को सुबह उस्मान अली और राहुल मिश्रा ने बताया कि अर्वित नाम का किशोर भाग गया है। घटना के समय उस्मान और राहुल के साथ होमगार्ड अफसर अहमद, रहीश बख्श, राम विलास व नेकपाल मौजूद थे। अधीक्षिका ने बताया कि संस्था में सीसीटीवी कैमरे की फुटेज देखकर पता चला कि घटना के चारों होमगार्ड संस्था के मेन गेट पर मौजूद ही नहीं थे। जबकि किशोर सीढ़ी के जरिए मेन गेट से सटी बाउंड्री कूदकर भाग गया। हालांकि बाद में इस किशोर को पुलिस की मदद से छह फरवरी को पीलीभीत से पकड़कर वापस संस्था के हवाले कर दिया गया। नीता अहिरवार ने बताया कि इस मामले में चारों होमगार्ड और सुरक्षा कर्मियों से स्पष्टीकरण मांगा गया है। गौरतलब है कि कुछ माह पहले प्रेमनगर में नारी निकेतन से भी एक महिला सुरक्षा कर्मियों और संस्था के स्टाफ की लापरवाही से दीवार फांदकर फरार हो गई थी।
‘यह मामला गंभीर है। इसके लिए जिम्मेदार स्टाफ और होमगार्डों से स्पष्टीकरण लेकर पूरी रिपोर्ट महिला कल्याण निदेशालय को भेज दी गई है। ऐसी घटना दोबारा हो, इसके लिए स्टाफ को कड़ी हिदायत दे दी गई है।’
विज्ञापन
विज्ञापन

- नीता अहिरवार, जिला प्रोबेशन अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें