फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो ट्रेनों के बीच फंसे किशोर की मौत

विज्ञापन
शान। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
विज्ञापन

तेज रफ्तार ट्रेन की चपेट में आया स्वालेनगर का शान
विज्ञापन

दूसरी ट्रैक पर भी ट्रेन आ गई तो नहीं मिला बचने का मौका

बरेली। किला क्षेत्र में मंगलवार दोपहर तेज रफ्तार ट्रेन की चपेट में आकर एक किशोर गंभीर रूप से जख्मी हो गया, जिला अस्पताल में उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

स्वालेनगर निवासी कफील अहमद मजदूरी करते हैं। उनका 16 वर्षीय बेटा शान मंगलवार दोपहर किला रेलवे क्रासिंग के पास लकड़ी बीनने गया था। इस बीच वह रेलवे लाइन पर आ रही एक तेज रफ्तार ट्रेन की चपेट में आ गया। उसने बचने की कोशिश की मगर इसी वक्त दूसरे ट्रैक पर भी ट्रेन आ गई। जिस कारण उसने बचने का मौका भी नहीं मिला। आसपास के लोगों ने किशोर को पहचानकर परिवार को सूचना दी और उसे जिला अस्पताल लाए। जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पंचनामे की लिखापढ़ी न हो पाने से मंगलवार को शव का पोस्टमार्टम टल गया। अब पोस्टमार्टम बुधवार को होगा। किला चौकी प्रभारी सनी चौधरी ने बताया कि आत्महत्या का मामला नहीं लग रहा। शान धोखे से ट्रेन की चपेट में आया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें