फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: दावत से लौट रही किशोरी से दुष्कर्म

विज्ञापन
विज्ञापन
नवाबगंज। थाना क्षेत्र के एक गांव में सुनसान जगह ले जाकर शनिवार रात अनुसूचित जाति की किशोरी से दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस ने मुख्य आरोपी गौरव समेत तीन लोगों के खिलाफ संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

ग्रामीण ने पुलिस को बताया कि तीन अक्तूबर को उसकी पत्नी अपने दो बेटियों के साथ पड़ोस के गांव में आयोजित जलसा की दावत खाने गई थी। वहां से लौटते समय उसकी पत्नी ने छोटी बेटी को परिचित युवक गौरव राठौर की बाइक पर बिठा दिया। आरोप है कि गौरव राठौर छोड़ने के बजाए जंगल में सुनसान जगह ले गया। उस दौरान रखवाली के लिए उसका मित्र गौतम भी वहीं था। आरोपी ने बेटी से दुष्कर्म किया। विरोध पर जाति सूचक शब्दों का भी प्रयोग किया। मामले में तहरीर मिलने के बाद पुलिस ने पीड़िता के बयान दर्ज कराकर उसका मेडिकल कराया है।
सीओ नीलेश मिश्रा ने बताया कि छात्रा के साथ दुष्कर्म और एससी-एसटी की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है। आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें