फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: किशोरी से दुष्कर्म, बचने के प्रयास में छत से गिरकर घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
हाफिजगंज। अकेली किशोरी को देखकर घर में घुसे युवक ने मुंह दबाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोपी के चंगुल से छूटकर भागते समय किशोरी छत से गिरकर घायल हो गई। पिता की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करके पीड़िता को मेडिकल के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी 16 वर्षीय किशोरी कक्षा 10 की छात्रा है। पिता ने बताया कि भैया दूज की वजह से रविवार को वह बेटी को घर पर अकेला छोड़कर अपनी ससुराल गए थे। दोपहर तीन बजे पड़ोस में ही रहने वाला युवक बेटी को घर में अकेला देखकर घुस आया। बेटी का मुंह दबाकर उसने दुष्कर्म किया। विरोध करने पर पीटा और जान से मारने की धमकी दी।
बेटी किसी तरह आरोपी के चुंगल से छूटकर भागी तो आरोपी ने उसका पीछा किया। खुद को बचाने के लिए बेटी ने घर की छत से छलांग लगा दी। इससे वह गंभीर घायल हो गई। इंस्पेक्टर पवन कुमार सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी गई है। पीड़िता को मेडिकल के लिए भेजा गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें