फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: किशोरी से किया दुष्कर्म, शिकायत करने पर दिव्यांग पिता को धमकाया

Fri, 17 Apr 2026 12:26 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
नवाबगंज। किराना की दुकान से सामान लेकर लौट रही 11 वर्षीय किशोरी से तीन लोगों ने दुष्कर्म किया। जानकारी पर किशोरी का दिव्यांग पिता शिकायत लेकर गया तो आरोपियों ने धमकी दी। रिपोर्ट दर्ज करके पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी दिव्यांग ने पुलिस को बताया कि वह शादी समारोह में खाना बनाने का काम करता है। पांच अप्रैल को पड़ोस के गांव में शादी समारोह था। वह भी खाना बनाने के लिए वहां गया हुआ था। 11 वर्षीय बेटी घर पर अकेली थी। शाम को बेटी पड़ोस की ही परचून की दुकान पर कुछ सामान लेने गई। लौटते समय मिसयार खां, मोहम्मद जुबेर और अरमान खां उसे जबरन एक सेलर प्लांट में ले गए। वहां धमकाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। जैसे-तैसे आरोपियों के चंगुल से छूटकर बेटी घर पहुंची।
शाम को जब वह लौटकर आया तो बेटी ने घटना के बारे में बताया। शिकायत करने पर आरोपियों ने जान से मारने की धमकी देकर भगा दिया। इसके बाद वह तहरीर लेकर पुलिस के पास पहुंचा। इंस्पेक्टर अरुण कुमार ने बताया कि तहरीर के मुताबिक रिपोर्ट दर्ज कर ली है। आरोपियों की तलाश की जा रही है। उन्हें जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें