मीरगंज। थाना क्षेत्र के एक गांव की महिला ने अपनी नाबालिग बेटी को झांसे में लेकर एक युवक पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाकर मीरगंज थाने में रविवार को रिपोर्ट दर्ज कराई है। पीड़िता महिला ने बताया कि उसका और उसकी नाबालिग बेटी का एक साल पहले राधा निवास कॉलोनी, बिलासपुर रामपुर आना जाना था। तभी वहीं के विजय उर्फ सोनू से उसकी पुत्री की पहचान हो गई। आरोपी का उसके घर आना-जाना हो गया। दो माह पूर्व उसने बेटी को झांसे में लेकर दुष्कर्म किया और विरोध पर जान से मारने और बदनाम करने की धमकी दी। इस बीच उसकी बेटी ने सारी बातें बताईं। उसने इसकी शिकायत आरोपी से की तो उसने गाली देते हुए धमकी दी।
थानाध्यक्ष मीरगंज प्रयागराज सिंह ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर मामला पंजीकृत किया गया है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए टीम गठित कर दी गई है। शीघ्र ही आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा। संवाद