फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: किशोरी का निकाह... हलाला, फिर निकाह और अब देवर ने की दरिंदगी; शिकायत की तो ससुराल वालों ने घर से भी निकाला

Tue, 27 Aug 2024 10:45 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, बरेली

सार

बरेली से हैरान करने वाली खबर सामने आई है। पहले किशोरी का पंचायत ने निकाह करा दिया, इसके बाद किशोरी को तलाक देकर हलाला कराया गया। फिर युवक से निकाह कराया गया। अब किशोरी के देवर ने दुष्कर्म किया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : iStock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली के शाही थाना इलाके के एक गांव में निकाह, हलाला, दोबारा निकाह और अब दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आईजी के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की पड़ताल कर रही है। किशोरी की मां के मुताबिक गांव का युवक उनकी नाबालिग बेटी को फुसलाकर ले गया। 
विज्ञापन


कई दिनों बाद पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की। किशोरी मिली तो पंचायत ने दोनों का निकाह करा दिया। निकाह के कुछ दिन बाद ही युवक ने किशोरी को तलाक दे दिया। थाने पर इसकी शिकायत की तो पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की। फिर पंचायत बैठी। युवक के सीबीगंज निवासी बहनोई के साथ किशोरी का हलाला कराया गया। इसके बाद दोनों का दोबारा निकाह हुआ।

पंचायत में फैसले के दौरान किशोरी को रुपये देने की बात भी कही गई थी। किशोरी जब ससुराल पहुंची तो देवर ने उसके साथ दुष्कर्म किया। इसकी शिकायत करने पर उसे पीटकर घर से निकाल दिया गया। मामले में जब पुलिस ने कार्रवाई नहीं की तो पीड़िता अपनी मां के साथ आईजी कार्यालय पहुंची। थानाध्यक्ष अमित कुमार बालियान ने कहा कि रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन


किशोरी से दूसरे समुदाय के युवक ने किया दुष्कर्म
भमोरा थाना क्षेत्र के गांव निवासी किशोरी से दुष्कर्म करने का आरोप लगाते हुए परिजनों ने दूसरे समुदाय के युवक व उसके दो सहयोगी के खिलाफ तहरीर दी है। थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने बताया कि उसकी 14 वर्षीय पुत्री, जो गांव के ही स्कूल में कक्षा नौवीं की छात्रा है। 21 अगस्त को गांव निवासी दूसरे समुदाय का युवक उसे फुसलाकर ले गया।
 

उसने अपने दो साथियों की मदद से एक हाजी के यहां ले जाकर किशोरी से दुष्कर्म किया। सुबह लड़की जब घर पहुंची तो उसने आपबीती बताई। लोकलाज के डर से कहीं शिकायत नहीं की।
 
विज्ञापन

सोमवार भोर पुनः आरोपी किशोरी को ले जाने की कोशिश की। परिजनों के आते ही वह वहां से भाग खड़ा हुआ। पुलिस ने तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर जांच की बात कहते हुए किशोरी को मेडिकल के लिए भेज दिया है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें