फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: घर में फंदे से लटका मिला किशोरी का शव, जमीन पर पड़ा मिला टूटा मोबाइल

Wed, 25 Sep 2024 05:27 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं

सार

बरेली के वजीरगंज कस्बे में 17 साल की किशोरी का शव घर में फंदे से लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। जांच शुरू कर दी है। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली के वजीरगंज कस्बे में मोहल्ला मुमजात नगर निवासी नवाब की 17 वर्षीय बेटी गुनगुन का शव बुधवार दोपहर करीब एक बजे फंदे से लटका मिला। उसके परिजन बाहर गए थे। जब वे घर लौटे तो किशोरी का शव लटका देखा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। आशंका है कि किशोरी ने आत्महत्या की है, लेकिन परिजन कारण नहीं बता पाए हैं। 

विज्ञापन


किशोरी के पिता नवाब का कहना है कि वह परिवार के साथ दिल्ली में रहकर मेहनत मजदूरी करते हैं। कुछ समय पहले उसकी तबीयत खराब हुई तो वह परिवार के साथ घर आ गए। उसके बड़ी बेटी गुनगुन व उससे छोटा एक बेटा है। 

घर पर अकेली थी गुनगुन 
बुधवार को वह पत्नी के साथ दवा लेने गए थे। बेटा स्कूल चला गया। इस बीच बेटी गुनगुन घर पर अकेली थी। दोपहर करीब एक बजे वह घर पहुंचे तो बेटी का शव फंदे पर लटका देखा। यह देख माता-पिता के होश उड़ गए। चीख पुकार पर मोहल्ले के लोग आ गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

घटना की सूचना थाना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही इंस्पेक्टर अरविंद कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। फॉरेंसिंक टीम को बुलाया गया। जांच पड़ताल के बाद शव को पोस्टमार्टम को भेज दिया गया। 

मौके पर टूटा पड़ा मिला मोबाइल फोन
पुलिस को घटनास्थल से एक मोबाइल फोन मिला है, जो पूरी तरह से टूटा हुआ था। कयास लगाए जा रहे हैं कि किशोरी ने आत्महत्या से पहले किसी से बात की होगी। कहासुनी होने के बाद उसने पहले मोबाइल फोन तोड़ा फिर गुस्से में आकर फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें