छोटे भाई ने किया था प्रेम विवाह
पुलिस के मुताबिक अरशद का छोटा भाई मोहल्ले की ही एक युवती को अपने साथ ले गया था। बाद में दोनों ने शादी कर ली। इस बात से युवती के परिजन रंजिश मान रहे थे। आरोप लगाया है कि मंगलवार रात युवती के घरवालों को अरशद मिल गया तो सभी उस पर हमलावर हो गए।
UP: दिल्ली में एजेंट से सीखा तरीका, फिर बरेली आकर बेचने लगा मजदूरों का खून, ऐसे पकड़ा गया आरोपी
उसे पहले बेल्ट और लात-घूसों से पीटा गया। रातभर पिटाई के बाद सुबह होने पर उसे बिजली के खंभे से बांधकर बेरहमी से पीटा गया। पिटाई से अरशद गंभीर घायल हो गया। वह चलना तो दूर खड़े होने की स्थिति में भी नहीं रहा। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
आरोपियों ने पुलिस के सामने युवक को घसीटा
पुलिस जब मौके पर पहुंची तो कुछ लोग उसको घसीटते हुए लाए। पुलिस ने घायल युवक को गाड़ी में डालकर सीएचसी पर भर्ती करा दिया। लेकिन आरोपियों को पकड़ना उचित नहीं समझा। बाद में वीडियो वायरल होने पर थाना पुलिस ने धरपकड़ कार्रवाई की तो तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।
युवक के कई दांत टूटे, हालत नाजुक
युवक की पिटाई का वीडियो देखकर लोगों की रूह कांप गई। पिटाई से युवक के कई दांत टूट गए हैं। वहीं शरीर का कोई अंग ऐसा नहीं बचा है, जहां चोट के निशान न हो। घायल युवक को बेहोशी की हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया। उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।
सीओ दातागंज केके तिवारी ने बताया कि मामले की सूचना पर पीआरवी पहुंची थी। घायल को अस्पताल भेजा गया। तहरीर के आधार पर नौ नामजद व 10 अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। तीन लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार भी कर लिया है, जबकि शेष आरोपियों की तलाश की जा रही है।