फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: कमरे में फंदे से लटका मिला किशोरी का शव, पड़ोसी युवक और उसकी मां पर धमकाने का आरोप

Mon, 25 Aug 2025 03:19 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

बरेली के सुभाषनगर क्षेत्र में एक किशोरी ने आत्महत्या कर ली। उसका शव कमरे में फंदे से लटका मिला। परिजनों ने पड़ोसी युवक और उसकी मां पर धमकी देने का आरोप लगाया है। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली के सुभाषनगर थाना क्षेत्र में सोमवार को एक किशोरी का शव उसके कमरे में फंदे से लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृतका के परिजनों ने पड़ोसी युवक और उसकी मां पर आरोप लगाए हैं। इस पर पुलिस जांच कर रही है। किशोरी आठवीं की छात्रा थी। 

विज्ञापन


किशोरी के परिजनों ने बताया कि किशोरी को पड़ोसी युवक साहिल ने प्रेम जाल में फंसा लिया था। 17 अगस्त को युवक उसे घर से भगा ले गया था, जिसकी सूचना परिजनों ने थाने में दी थी। बाद में किशोरी बालामऊ स्टेशन के पास मिल गई थी। उसके परिजनों ने युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। 

युवक की मां पर धमकाने का आरोप 
आरोप है कि रविवार शाम साहिल की मां किशोरी के घर आई और उसे धमका कर चली गई। इससे आहत होकर किशोरी ने घर के अंदर दुपट्टे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। सोमवार सुबह जब वह कमरे से बाहर नहीं निकली तो परिजनों ने झांककर देखा। कमरे में उसका शव फंदे से लटक रहा था। सूचना मिलने के बाद पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा और जांच शुरू कर दी। 
विज्ञापन

 
किशोरी के परिजनों ने बताया कि घर में रखे जेवर व एक लाख से अधिक की नकदी भी गायब हैं। आरोप लगाया कि जेवर व रुपये साहिल के पास ही हैं। इसी बात को लेकर साहिल की मां ने धमकी दी थी कि अगर किसी तरह की कार्रवाई की तो अंजाम बुरा होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें