फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: किशोरी से दुष्कर्म कर धर्मांतरण का बनाया दबाव, आपत्तिजनक वीडियो किया वायरल, आरोपी गिरफ्तार

Fri, 30 May 2025 01:10 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली

सार

बरेली के हाफिजगंज थाना क्षेत्र में किशोरी से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोपी दूसरे समुदाय का है। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने किशोरी के आपत्तिजनक वीडियो भी बनाए, जो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिए।  
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली के हाफिजगंज थाना क्षेत्र के एक गांव स्थित ननिहाल आई पीलीभीत के गजरौला थाना क्षेत्र की किशोरी से दूसरे समुदाय के युवक ने दुष्कर्म किया। आरोपी युवक ने उसका आपत्तिजनक वीडियो भी बना लिया, जिसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। पुलिस ने आरोपी शानू अंसारी को गिरफ्तार कर लिया है। 

विज्ञापन


पीड़ित किशोरी के पिता का कहना है कि उसकी सास बीमार थीं। दो माह पहले बेटी उनकी देखभाल के लिए आई थी। इसी दौरान शानू ने उससे दुष्कर्म किया और कई आपत्तिजनक वीडियो बना लिए। इन वीडियो को वायरल करने की धमकी देकर वह बेटी का यौन शोषण करता रहा। वीडियो वायरल होने के बाद से बेटी अवसाद में है।

यह भी पढ़ें- UP: बरेली में भाजपा नेता चला रहा था जाली प्रमाणपत्र बनाने का रैकेट, पुलिस ने मारा छापा तो हुआ बड़ा खुलासा
विज्ञापन


इंस्पेक्टर पवन कुमार सिंह ने बताया कि पीड़ित किशोरी के पिता की तहरीर पर पुलिस ने पॉक्सो एक्ट, उत्तर प्रदेश विधि विरुद्ध धर्म परिवर्तन अधिनियम, आईटी एक्ट समेत अन्य धाराओं में आरोपी शानू अंसारी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन


किशोरी पर धर्म परिवर्तन का बना रहा था दबाव
किशोरी के पिता का आरोप है कि शानू अंसारी उनकी बेटी पर धर्म परिवर्तन का दबाव बनाता था। बेटी ने उनको यह भी बताया कि शानू ने उसे जान से मारने की धमकी भी दी। जब घर में कोई नहीं होता था तो शानू घर में घुस आता था। उससे दुष्कर्म करता था। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें