फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: अवैध कब्जों पर चला बुलडोजर, दीवार गिरने पर भड़के लोग... हंगामा-पथराव

Fri, 30 May 2025 11:28 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

बरेली के सिकलापुर में नगर निगम की टीम ने बृहस्पतिवार को बुलडोजर से अवैध कब्जे हटवाए। कार्रवाई के दौरान एक मकान की दीवार गिर गई। छत में भी दरार पड़ गई, जिससे लोग भड़क गए।
विज्ञापन
मौके पर जुटी लोगों की भीड़ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली के सिकलापुर में बृहस्पतिवार को नाले के कब्जे गिराने के लिए बुलडोजर चला तो एक मकान की दीवार क्षतिग्रस्त हो गई। विरोध में लोगों ने पथराव और हंगामा शुरू कर दिया। नगर निगम के अवर अभियंता ने दीवार बनवाने का भरोसा दिया तो लोग शांत हुए। अभियान के दौरान 55 कब्जे हटाए गए।

विज्ञापन


सिकलापुर से आजमनगर की ओर गए नाले पर वर्षों से कब्जा कर पक्के निर्माण करा लिए गए थे। शिकायतें मिलने पर नगर आयुक्त ने सभी कब्जे हटाने के आदेश दिए थे। इस पर टीम बृहस्पतिवार को सिकलापुर पहुंची। करीब 350 मीटर हिस्से में कई अवैध निर्माण गिराए गए। इसी दौरान मोहम्मद साबिर के मकान की दीवार क्षतिग्रस्त हो गई। 

एक मकान की दीवार और दूसरे की छत में दरार पड़ गई। कब्जे हटाने से नाराज लोगों को विरोध का मौका मिल गया। इसी को मुद्दा बनाकर टीम को घेर लिया। जेई को खरी-खोटी सुनाई। एक दो पत्थर भी उछाले गए। जेई विकास साहू को प्रवर्तन दल के सदस्यों ने बचाया। हंगामे का माहौल होने की वजह से टीम ने अभियान रोक दिया। 
विज्ञापन


मुख्य अभियंता मनीष अवस्थी ने कहा कि अभियान चलाकर नाले से अवैध कब्जे हटाए गए। एक दीवार क्षतिग्रस्त होने की जानकारी आई है। इसे शुक्रवार को ठीक कराएंगे। जिन लोगों ने अवैध कब्जे हटाने का विरोध किया, उन्हें समझा दिया गया। जो कब्जे रह गए हैं, वे भी हटेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें