फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: किशोर ने पीया कीटनाशक, अस्पताल में माैत

विज्ञापन
पिता की डाट से नाराज किशोर ने पिया जहर मौत।
विज्ञापन
फरीदपुर। पिता की डांट से नाराज किशोर ने घर में कीटनाशक को पी लिया।
विज्ञापन

तबीयत बिगड़ने पर परिजनों ने उसे कस्बे के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। यहां डॉक्टर ने उसे उपचार के बाद गंभीर हालत में रेफर कर दिया। बरेली के एक अस्पताल में उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
क्षेत्र के गांव रहपुरा निवासी शमशाद का 15 वर्षीय पुत्र कासिम का घर में किसी बात को लेकर मंगलवार को कलह हो गया। इस पर शमशाद ने उसे डांट दिया।
पिता की डांट से नाराज किशोर ने घर में रखी कीटनाशक की दवाई को निगल गयाा। कुछ देर तक किशोर ने अपने परिजनों को दवाई पीने के बारे में नहीं बताया, जब उसकी तबीयत बिगड़ी तो वह चिल्लाने लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिजनों ने उसे शाम को ही फरीदपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। बुधवार सुबह तबीयत ज्यादा बिगड़ने पर उसे रेफर कर दिया गया।
परिजनों ने उसे बरेली के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। यहां उपचार के दौरान बुधवार शाम को अस्पताल में उसकी मौत हो गई। सूचना पर फरीदपुर थाने से पुलिस पहुंची, लेकिन परिजनों ने पोस्टमॉर्टम कराने से मना कर दिया। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें