फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: गुलड़िया में विद्युत व्यवस्था ध्वस्त, 15 हजार की आबादी प्रभावित

विज्ञापन
विज्ञापन
गुलड़िया। पिछले तीन दिन से गौरीशंकर फीडर की विद्युत व्यवस्था ठप पड़ी है। इससे कस्बा व 20 से अधिक गांव में तीन दिन से तीन घंटे भी बिजली नहीं मिल पा रही है। इसके चलते उपभोक्ता उमस के चलते बेहाल है। फोन करने पर बिजली निगम के स्थानीय अधिकारी फोन नहीं उठा रहे हैं। इससे उपभोक्ताओं में रोष है।
विज्ञापन

विद्युत उपकेंद्र पुन्नापुर का फीडर गौरी शंकर गुलड़िया से संबद्ध है। इससे कस्बा व लगभग 20 गांव की बिजली व्यवस्था पूरी तरह से चरमराई हुई है। इससे 15 हजार से ऊपर की आबादी प्रभावित है। सोमवार और मंगलवार को रात में बिजली गायब रही। वहीं, दिन में भी पूरी तरह बिजली गुल रही, जबकि बुधवार को भी यही हाल रहा।
इस मामले में उपभोक्ताओं ने बिजली न आने का कारण कर्मचारियों से जानना चाहा तो लाइन में खराबी बताकर मामला टरका दिया गया, लेकिन वास्तविक में पिछले तीन दिनों से लाइन खराब होने का कोई कारण नहीं बनाया गया।
विज्ञापन

यही हाल सिंचाई वाली बिजली लाइन का भी है। इस लाइन पर तैनात प्राइवेट कर्मचारी कई-कई घंटे तक शटडाउन लेकर बिजली बंद रखते हैं, जबकि इस बिजली उपकेंद्र से संबंधित अन्य फीडर ठीक-ठाक संचालित हो रहे हैं। बुधवार को भी पूरे दिन आपूर्ति बाधित रही। इस मामले में उप केंद्र के जूनियर इंजीनियर से बात करने का प्रयास किया गया, लेकिन उनका फोन बंद जाता रहा। कर्मचारियों ने बताया कि दो स्थानों पर ट्रांसफार्मर में मरम्मत के कारण शटडाउन के चलते बिजली बंद रही। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें