फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: 'गंदी आदत' की वजह से 15 साल के बेटे ने घर में मचाया उत्पात, बंधक बनाकर अस्पताल पहुंचे पिता

Wed, 09 Apr 2025 06:38 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं

सार

बदायूं में 15 साल का किशोर नशे में गिरफ्त में आ गया। नशे की लत पूरी न होने पर उसने मंगलवार रात घर में उत्पात मचा दिया। इससे परेशान पिता ने उसके हाथ-पैर रस्सी से बांध दिए। 
विज्ञापन
अस्पताल में बेड पर लेटा बंधक बना किशोर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बदायूं में नशे के लती किशोर ने मंगलवार रात जमकर उत्पात किया। उसकी हरकतों से परेशान होकर पिता ने उसे रस्सी से बंधक बना लिया। इसके बाद बुधवार सुबह उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। वहां डॉक्टर ने मानसिक रोग का केस बताकर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। 

विज्ञापन


शहर के रहने वाले एक व्यक्ति ने बताया कि उनका 15 वर्षीय बेटा पिछले तीन माह से नशे का लती हो गया है। अक्सर कोई न कोई नशा करता है। उन्होंने बताया कि मंगलवार रात वह नशा करके घर आया। पूरी रात उसने सामान इधर-उधर पटका, जिससे वह रातभर सो नहीं पाए। सुबह जब उसे अस्पताल ले जाने लगे तो वह भागने लगा। इस पर उसके हाथ और पैरों को रस्सी से बांध दिया। इसके बाद उसे लेकर जिला अस्पताल की इमरजेंसी पहुंचे। वहां डॉक्टर ने उपचार न होने की बात कहते हुए मेडिकल कॉलेज रेफर किया। 

यह भी पढ़ें- देह व्यापार का भंडाफोड़: बरेली में सात महिलाओं समेत 15 गिरफ्तार, किराये के मकान में हो रहा था गलत काम
विज्ञापन
विज्ञापन


पीड़ित के पास मोबाइल न होने की वजह से वह स्वास्थ्यकर्मियों से एंबुलेंस मंगवाने की बात कहता रहा, लेकिन लोग उसे टालते रहे। करीब एक घंटे तक किशोर बंधक बना बेड पर लेटा रहा। ईएमओ डॉ.प्रदीप ने बताया कि किशोर की मानसिक स्थिति ठीक नहीं है। उसका इलाज मानसिक रोग विशेषज्ञ ही करेंगे। इस वजह से उन्हें मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है। मरीज को एंबुलेंस से मेडिकल कॉलेज भिजवा दिया गया था।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें