चैट में छिपा था राज
अक्षय की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिवार के लोग आत्महत्या की वजह नहीं बता पा रहे हैं। बारादरी इंस्पेक्टर धनंजय पांडेय का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। अक्षय के मोबाइल से वजह पता लग सकती थी, हालांकि उसमें आखिरी वक्त पर की गई चैट डिलीट है। ऐसी क्या बात थी जो लिखकर डिलीट की गई। उसके दोस्तों से बातचीत करके पता लग सकता है। अगर परिवार किसी पर आरोप लगाता है तो इसकी भी जांच की जाएगी।