फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: मर्सी अस्पताल में व्यवस्था परखने पहुंची टीम, खामियों से हुआ सामना

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदपुर। नवजात की मौत के मामले में गठित जांच समिति ने बुधवार को मर्सी अस्पताल का निरीक्षण किया। अस्पताल पंजीकृत मिला, लेकिन पंजीकरण के नियमों के विपरीत संचालन समेत अन्य खामियां मिलीं।
विज्ञापन

जांच रिपोर्ट के अनुसार, नवजात जिस कक्ष में भर्ती था, वहां कचरा रखा मिला। वेंटीलेशन की सुविधा नहीं थी। ऑपरेशन थिएटर भी मानक के अनुसार नहीं मिला। अग्निशमन के भी इंतजाम नहीं थे। निरीक्षण के दौरान मरीजों की जांच के लिए डॉक्टर मौजूद नहीं थे। इसके बाद टीम मृत नवजात के परिजनों के बयान दर्ज करने पहुंची। उन्होंने जरूरी जानकारी व दस्तावेज उपलब्ध कराने के लिए समय मांगा है। आरोप है कि प्रसव के दौरान ऑपरेशन थिएटर में कोई महिला नहीं थी। अस्पताल प्रबंधन की ओर से बिना सूचना दिए ही प्रसव कराया गया।
जांच समिति के मुताबिक, सभी मेडिकल अभिलेख और परिजन के बयान के बाद तथ्यात्मक जांच रिपोर्ट तैयार की जाएगी। सीएचसी अधीक्षक डॉ. अनुराग गौतम ने बताया कि जांच रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को सौंपेंगे। उनके निर्देशानुसार आगे की कार्रवाई होगी।
विज्ञापन


अस्पताल संचालक पुलिस हिरास में, जांच जारी
मर्सी अस्पताल में नवजात की मौत और आरोपों की जांच पुलिस कर रही है। घटना के दूसरे दिन भी संचालक अब्बास अली जैदी पुलिस हिरासत में रहा। फरीदपुर सीओ संदीप सिंह ने बताया कि संचालक अभी पुलिस हिरासत में है। पूछताछ की जा रही है। जांच के बाद रिपोर्ट दर्ज करेंगे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें