फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: डीजे पर डांस के दौरान धक्का देना बुरा लगा तो किशोर ने मारा था चाकू

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। शोभायात्रा में समीर नाम के युवक को डीजे पर पीछे से चाकू किसी ने रंजिश में नहीं मारा था, बल्कि एक नाबालिग ने ये घटना की। पुलिस ने सीसी कैमरों से पहचान कर आरोपी को पकड़ा तो उसने अपराध कुबूल कर लिया। उसे जुबेनाइल कोर्ट भेजा गया।
विज्ञापन

एसपी सिटी मानुष पारीक ने बताया कि यह घटना 12 सितंबर को सिकलापुर में हुई थी। शोभायात्रा के दौरान डीजे पर डांस कर रहे फर्नीचर कारीगर समीर को किसी ने कमर में पीछे से चाकू मार दिया। समीर के पिता रामभरोसे ने पुलिस को सूचना दी थी।
रामभरोसे ने छह महीने पहले दीपक नाम के युवक से समीर की कहासुनी का जिक्र किया। उन्होंने दीपक या उसके इशारे पर किसी अन्य पर चाकू मारने का शक जताया था। रिपोर्ट दर्ज कर दरोगा अनूप सिंह ने जांच की तो नाबालिग आरोपी का नाम प्रकाश में आया।
विज्ञापन

पूछताछ में खुलासा

किशोर ने बताया कि डीजे पर डांस करते समय उसका हाथ लगने के कारण समीर से झगड़ा हो गया था। वह समीर को जानता नहीं था। उस वक्त समीर उस पर हावी हो गया। बाद में मौका देखकर उसने समीर की पीठ पर चाकू से वार किया। फिर वह भीड़ में शामिल होकर भाग गया था।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें