फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: शिकायत की जांच के लिए टीम गठित

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहगंज पश्चिमी। ईओ के खिलाफ हुई शिकायत की जांच के लिए डीएम के आदेश पर टीम गठित कर दी गई है। यह टीम नगर पंचायत कार्यालय जांच के लिए शुक्रवार को पहुंच सकती है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, पिछले वर्ष 21 नवंबर को ईओ पुष्पेंद्र सिंह के द्वारा व्यापारी राहुल गुप्ता की दुकान के सामने अतिक्रमण हटाने को लेकर भाजपा नेता आशीष अग्रवाल और ईओ पुष्पेंद्र सिंह राठौर के बीच टकराव हो गया था।
सरकारी काम में बाधा डालने की तहरीर पर ईओ की ओर से आशीष अग्रवाल के खिलाफ पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली थी, लेकिन व्यापारी राहुल गुप्ता के द्वारा दो लाख रुपये मांगने के आरोप पर ईओ के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज नहीं की थी। इसके चलते आशीष अग्रवाल ने मुख्यमंत्री, प्रमुख सचिव से शिकायत की थी।
विज्ञापन

इस पर प्रमुख सचिव संजय प्रसाद के निर्देश पर डीएम ने एडीएम प्रशासन, एडीएम न्यायिक और एसपी साउथ की टीम बनाकर जांच के निर्देश दिए थे। बृहस्पतिवार को टीम पहुंचने वाली थी, लेकिन किसी कारण से टीम नहीं पहुंची। बताया जा रहा है कि यह टीम शुक्रवार को नगर पंचायत कार्यालय पहुंच सकती है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें