बरेली। जुलाई के पहले सप्ताह में इंग्लिश स्कूलों में शिक्षण कार्य पूरी तरह ठप पड़ा हुआ है। शिक्षकों की तैनाती में हो रही लेटलतीफी का खामियाजा बच्चों को भुगतना पड़ रहा है। हालांकि, बीएसएस ने अगले सप्ताह में शिक्षकों की तैनाती किए जाने की बात कही है।
पिछले दिनों बेसिक शिक्षा विभाग के इंग्लिश मीडियम स्कूलों में शिक्षकों की तैनाती के लिए परीक्षा और साक्षात्कार प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। 30 जून तक दोनों के अंक जोड़कर मेरिट जारी होने की सूचना थी ताकि शिक्षकों को जुलाई के पहले सप्ताह में कॉलेज आवंटित किए जा सकें। लेकिन परीक्षा परिणाम ही रि-चेकिंग में फंस गया है। इसके चलते इंग्लिश मीडियम स्कूलों में शिक्षकों की तैनाती में वक्त लगने की संभावना जताई जा रही है।