बरेली। नशे में गाली गलौज कर रहे दबंगों की शिकायत एक युवक ने पुलिस से की तो दबंगों ने घर में घुसकर उसे पीटा और महिलाओं से छेड़छाड़ की। एसएसपी केे आदेश पर आरोपियों के खिलाफ थाना प्रेमनगर में रिपोर्ट दर्ज की गई है। प्रेमनगर क्षेत्र निवासी एक महिला ने इलाके के ही कुछ दबंग फैसल, शोएब, असलम, अनवार, कामरान, दानिश व 3-4 अज्ञात के खिलाफ घर में घुसकर मारपीट और उनकी बेटी से छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया है। महिला के मुताबिक 17 जून की रात आरोपी नशे की हालत में घर के बाहर खड़े होकर गाली गलौज कर रहे थे। उनके बेटे ने विरोध करते हुए पुलिस से शिकायत की। आरोपी उसी रात जबरन घर में घुसे और उनके बेटे पर हमला कर दिया। वह और उनकी बेटी बीचबचाव करने पहुंचीं तो उनसे भी मारपीट की। साथ ही उनकी बेटी के साथ छेड़छाड़ भी की। शोर सुनकर पड़ोसी इकट्ठे हुए तो आरोपी भाग निकले।