कुलपति से मांग की कि व्यक्तिगत जवाबदेही तय करते हुए कुलसचिव के वेतन और चल-अचल संपत्ति से अधिभार की कटौती की जाए। कुलसचिव को सरकारी वाहन, सुरक्षाकर्मी, सफाईकर्मी, माली जैसी सुविधाएं दी गई हैं। ये सुविधाएं इन अधिकारियों को देने का कोई प्रावधान नहीं है। इन अनधिकृत सुविधाओं को समाप्त किया जाए। इस दौरान प्रो. एके सिंह, प्रो. मदन लाल, प्रो. राकेश मौर्य, प्रो. उपेंद्र बालियान, डॉ. कौशल किशोर, डॉ. दीपक गंगवार उपस्थित रहे।
रुहेलखंड विश्वविद्यालय के कुलसचिव अजय कृष्ण ने बताया कि शिक्षक कार्यालय में बात करने आए थे। उनकी समस्याओं को सुना गया। मैं शासन के निर्देशानुसार नियम से काम कर रहा हूं।