वेतन रोकने के आदेश का विरोध
शिक्षकों की लगातार शिकायतें अनसुनी हो रही हैं और उन्हें कोई समाधान नहीं मिल रहा। इसके विपरीत, बीएसए ने बच्चों की उपस्थिति न दे पाने पर संपूर्ण स्टाफ का वेतन रोकने का आदेश जारी कर दिया है। शिक्षक नेताओं ने बताया कि वह निर्धारित समय में हाजिरी दर्ज करने के लिए पूरे दिन सिस्टम से जूझते रहते हैं, जिसका सीधा असर बच्चों के शिक्षण कार्य पर पड़ रहा है। शिक्षक संगठनों ने विभाग के इस रवैये पर कड़ा विरोध जताते हुए मांग की है कि जब तक तकनीकी ढांचा (टैबलेट, ऐप और नेटवर्क) पूरी तरह से मजबूत नहीं हो जाता, तब तक वेतन कटौती जैसे कड़े कदम वापस लिए जाएं।