फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: चयन वेतनमान को लेकर शिक्षक संगठन ने दी चेतावनी

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ जनपद इकाई के अध्यक्ष नरेश गंगवार के नेतृत्व में शिक्षकों और पदाधिकारियों के साथ चयन वेतनमान को लेकर जिला बेसिक शिक्षा विभाग पहुंचे। बीएसए के नहीं मिलने पर कार्यालय में लेखाकार शताब्दी को ज्ञापन दिया। कहा कि अगर जल्द ही चयन वेतनमान नहीं लगाया तो शिक्षक संगठन धरना-प्रदर्शन करने पर बाध्य होगा।
विज्ञापन


उप्र प्राथमिक शिक्षक संघ जिलाध्यक्ष नरेश गंगवार ने कहा कि एक जनवरी 2025 चयन वेतनमान की स्वीकृति के आदेश हुआ है। यह पता नहीं कैसी ऑनलाइन प्रक्रिया है। जिसमें पिछले छह माह से किसी को लाभ नहीं मिल पाया है। मांडलिक मंत्री केसी पटेल ने कहा कि कई जिलों में ऑफलाइन काम हो रहा है। तो बरेली में भी इसको लागू किया जाए। जिला मंत्री बलबीर सिंह ने कहा कि अगर जल्द ही चयन वेतनमान न लगा, तो 17 जून से संगठन चयन वेतनमान की मांग को लेकर बीएसए कार्यालय पर धरना-प्रदर्शन करने पर बाध्य हो जाएंगे। इस दौरान देशबंधु गंगवार, प्रियंका भास्कर, गजेंद्र राठौर, नवल किशोर, मोर किशोर आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें