बरेली। शिक्षक अवधेश हत्याकांड के पांच आरोपियों को गिरफ्तार करने में पुलिस टीम अब तक नाकाम रही है। सोमवार को इज्जतनगर इंस्पेक्टर भी आरोपियों की तलाश में फिरोजाबाद जाएंगे।
सहोड़ा (शीशगढ़) के कुंवर ढाकन सिंह इंटर कॉलेज के हिंदी प्रवक्ता अवधेश कुमार की हत्या उनके कर्मचारीनगर स्थित घर में 12 अक्तूबर की रात कर दी गई थी। हत्याकांड में अवधेश की पत्नी विनीता, उसके प्रेमी अमित सिसौदिया और भाड़े के हत्यारे शेर सिंह उर्फ चीकू समेत आठ लोग शामिल थे। शेर सिंह, विनीता और पप्पू जाटव जेल में बंद हैं। शुक्रवार को शेर सिंह उर्फ चीकू की बरेली कोर्ट में पेशी के बाद तीन दिसंबर को उसे दोबारा कोर्ट लाया जाएगा। एसएसपी रोहित सिंह सजवाण ने बताया कि पांच आरोपी अभी नहीं मिले हैं। उनके गैर जमानती वारंट जारी हो चुके हैं। इज्जतनगर इंस्पेक्टर केके वर्मा भी सोमवार को आरोपियों की तलाश में फिरोजाबाद जाएंगे। आरोपी न मिले तो उनकी संपत्ति कुर्क करने को अर्जी दी जाएगी। ब्यूरो