फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षक हत्याकांडः फिरोजाबाद से बैरंग लौटे इंस्पेक्टर, नहीं मिला आरोपियों का सुराग

विज्ञापन
हत्यारोपी पत्नी विनीता। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
विज्ञापन

फिरोजाबाद से बैरंग लौटे इंस्पेक्टर, नहीं मिला आरोपियों का सुराग
विज्ञापन

एसएसपी बोले- नई सूचनाओं पर काम कर रही टीम, सफलता मिलेगी

बरेली। फिरोजाबाद में आरोपियों की तलाश में गए इंस्पेक्टर इज्जतनगर टीम के साथ फिलहाल बैरंग लौट आए हैं। पुलिस अब कुर्की की कार्रवाई पर जोर देगी। एसएसपी ने आरोपियों के बारे में नई सूचनाएं पुलिस के पास होने का दावा किया।
विज्ञापन

12 अक्तूबर की रात कर्मचारी नगर में शिक्षक अवधेश कुमार की हत्या कर दी गई थी। इस मामले में रिपोर्ट दर्ज होने के बाद उनकी पत्नी विनीता, हिस्ट्रीशीटर शेर सिंह उर्फ चीकू व पप्पू जाटव की गिरफ्तारी की जा चुकी है। वहीं विनीता के प्रेमी समेत पांच आरोपी फरार हैं। उनकी तलाश में कुछ सूचनाएं जुटाने के बाद सोमवार तड़के इज्जतनगर इंस्पेक्टर केके वर्मा फिरोजाबाद गए थे। वहां संभावित स्थानों पर पुलिस टीम ने दबिश दी पर आरोपी नहीं मिले। देर शाम टीम फिरोजाबाद से फिर बरेली के लिए रवाना हो गई। एसएसपी रोहित सिंह सजवाण ने बताया कि पुलिस को आरोपियों के बारे में लगातार नई सूचनाएं मिल रही हैं जिन पर काम किया जा रहा है। उनकी संपत्ति कुर्क करने की कवायद भी जारी रहेगी। सभी के गैर जमानती वारंट पहले लिए जा चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें