फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षक एमएलसी चुनावः आज होगा 15 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला

विज्ञापन
यहीं की जानी है मतगणना। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
विज्ञापन

बरेली-मुरादाबाद खंड शिक्षक निर्वाचन में नौ जिलों में 73.48 फीसदी हुआ है मतदान
विज्ञापन

दोनों मंडल में कुल 26746 वोटरों ने किया था मतदान, देर रात तक होगी मतों की गिनती

बरेली। बरेली-मुरादाबाद खंड शिक्षक एमएलसी निर्वाचन की मतगणना के लिए प्रशासन ने तैयारी पूरी कर ली है। बृहस्पतिवार को संजय कम्यूनिटी हॉल में बनाए गए मतगणना स्थल में दोनों मंडल के नौ जिलों की मतों की गिनती की जाएगी। मतगणना का काम देर रात तक चलेगा। इसमें 15 प्रत्याशियों को भाग्य का फैसला होना है।
विज्ञापन

शिक्षक निर्वाचन के लिए एक दिसंबर को बरेली और मुरादाबाद मंडल के नौ जिलों के 94 मतदान केंद्रों पर मतदान हुआ था। इसमें दोनों मंडलों के कुल 36705 मतदाताओं में से 73.48 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया था। प्रशासन ने मतदान के बाद सभी मतपेटिकाओं को सुरक्षित रखने के लिए संजय कम्यूनिटी हॉल को स्ट्रांग रूम बनाया है। यहां तीन दिसंबर को सुबह आठ बजे से मतों की गिनती शुरू हो जाएगी। प्रशासनिक अधिकारियों के मुताबिक, मतों की गिनती के लिए आठ टेबल की व्यवस्था कराई गई है। इसमें एक माइक्रो आब्जर्वर के साथ एक सुपरवाइजर और दो सहायक मतगणना कर्मी रहेंगे। मतगणना का कार्य दो शिफ्ट में होगा। पहली शिफ्ट सुबह आठ से शाम चार बजे तक और दूसरी शिफ्ट चार से रात 12 बजे तक रहेगी। प्रत्येक शिफ्ट में 55 कर्मचारी मौजूद रहेंगे। मतों की गिनती से पहले बुधवार को मतगणना स्थल पर अफसरों ने निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। मतगणना में 26746 वोटों की गिनती होनी है।

इनकी किस्मत दांव पर

मेहंदी हसन, संजय कुमार मिश्र, डॉ. हरि सिंह ढिल्लो, अभिषेक द्विवेदी, आशुतोष मौर्य, हाजी दानिश अख्तर, पीयूष सिंह राठौर, पुष्पेंद्र कुमार, बालक कृष्ण, महताब अली, डॉ. राजेंद्र कुमार गंगवार, रामबाबू शास्त्री, विनय खंडेलवाल, सुनीत गिरि और सुभाष चंद्र शर्मा।

मतगणना स्थल पर हथियार और मोबाइल ले जाने पर प्रतिबंध

संजय कम्यूनिटी हॉल में बनाए गए मतगणना स्थल पर किसी व्यक्ति को अस्त्र-शस्त्र, मोबाइल फोन, ज्वलनशील पदार्थ और मादक पदार्थ ले जाने पर प्रतिबंध होगा। मादक पदार्थ में पान, बीड़ी, सिगरेट भी शामिल है। ये आदेश एडीएम प्रशासन वीके सिंह की ओर से जारी किए गए हैं।

कोरोना की वजह से कम की गईं मेजें

मतगणना के लिए वैसे 14 मेजें लगनी थीं मगर कोरोना संक्रमण को देखते हुए प्रशासन ने टेबिल की संख्या कम करके आठ कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि मेजें कम होने से मतों की गिनती देर तक चलने की स्थिति बन रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें