शरीर पर गुम चोटें
थप्पड़ की वजह से माहिरा के एक कान में दर्द होने लगा। सुनाई भी कम दे रहा है। उसके शरीर पर गुम चोटें भी आईं। माहिरा ने इस बारे में घर आकर बताया तो वह स्कूल गए। उन्होंने सबनूर की शिकायत की तो प्रधानाचार्य जुल्फिकार और उनकी पत्नी साहनी आग बबूला हो गए। इन लोगों ने उसके साथ भी हाथापाई की।
बेटी की टीसी मांगने पर धक्के देकर स्कूल से निकाल दिया। अकरम की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर छात्रा को मेडिकल के लिए भेजा है। प्रधानाचार्य ने आरोपों से इन्कार किया है।