प्लीज पुलिस केस वापस ले लें...
दानिया नाम की युवती के कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। एक वीडियो में वह कह रही है कि मेरा नाम दानिया है। मेरी उम्र 20 साल है। मैं बरेली के प्रेमनगर की रहने वाली हूं। प्लीज पुलिस केस वापस ले लें। हमें परेशान न करें। मैं जहां भी हूं, खुश हूं। पांच फरवरी को रात आठ बजे अपनी मर्जी से निकली थी। वह अपने पिता का नाम लेकर कहती है कि प्लीज गुमशुदगी की रिपोर्ट वापस ले लें। यदि मेरी जान को कोई खतरा होता है तो इसके जिम्मेदार सिर्फ आप लोग होंगे। मेरे पेरेंट्स होंगे। पुलिसवाले होंगे, जो मेरे माता-पिता के साथ मिले हुए हैं।
'मैंने गलती की, घरवालों ने नहीं'
दूसरे वीडियो में दानिया अपने परिवार को ट्रोल करने वालों को जवाब दे रही है। कहता है कि मेरी फैमिली पर कुछ कहने और अंगुली उठाने से पहले अपने घर और खानदान को देखो। मेरे घरवालों को बीच में मत लाओ। गलती मैंने की ना कि मेरे घरवालों ने। मेरे घरवालों ने बहुत अच्छी परवरिश दी है। मैंने उनके साथ गलत किया है। मेरे पिता को इसमें बिल्कुल शामिल न करें। अगर कुछ कहना है तो मुझसे कहो, मेरे घरवालों को इसमें मत घसीटो। एक अन्य वीडियो में दानिया अपनी मांग में सिंदूर और माथे पर तिलक लगाए नजर आ रही है।