फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूल में समय से नहीं पहुंचे 70 बच्चों की शिक्षक ने लगाई पिटाई, तीन छात्राएं हुई बेहोश

विज्ञापन
demo photo - फोटो : Social Media
विज्ञापन
स्कूल इंचार्ज ने बीईओ से की लिखित शिकायत, बीएसए ने बैठाई जांच
विज्ञापन

स्कूल इंचार्ज ने कहा कि बच्चे सही समय पर आए, खुद सहायक अध्यापक ही देरी से पहुंचे
बरेली। भदपुरा ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय सुंदरी के एक सहायक अध्यापक प्रशांत पर आरोप है कि उन्हाेंने प्रार्थना के बाद छात्र-छात्राओं की पिटाई शुरू कर दी। इससे तीन छात्राएं स्कूल में बेहोश हो गई है। अभिभावकों को बुलाकर उन्हें घर भेजा गया। इस पर ग्रामीणों ने भी स्कूल में हंगामा किया। मामले में स्कूल इंचार्ज सहायक अध्यापिका कंचन प्रभा ने बीईओ से शिकायत की। मामले में बीएसए ने शुक्रवार तक जांच रिपोर्ट मांगी है।
स्कूल इंचार्ज सहायक अध्यापिका कंचन प्रभा ने बीईओ को लिखित शिकायत की। कहा कि बृहस्पतिवार प्रधानाध्यापक मुकेश कुमार अवकाश पर थे। प्रभार उनके पास था और वह सबसे पहले स्कूल पहुंची। छात्र-छात्राएं भी समय पर स्कूल पहुंच गए और समय पर प्रार्थना शुरू की गई। प्रार्थना के दौरान कक्षा आठ के कुछ बच्चे बीच में पहुंचे और वह कक्षा में बैग रखकर वापस आकर प्रार्थना में शामिल हो गए। शिकायत में आरोप लगाया है कि प्रार्थना के समाप्त होने के बाद सहायक अध्यापक ने लाइन में लगे छात्र-छात्राओं को देर से आने का कारण देते हुए पिटाई लगाना शुरू कर दी। 70 छात्र-छात्राओं को डंडे से पीटा और इसमें तीन छात्राएं बेहोश हो गईं। एक छात्रा को उल्टियां शुरू हुई तो अभिभावक को बुलाना पड़ा। इस पर ग्रामीण जमा हो गए और उन लोगों ने हंगामा करना शुरू कर दिया। कंचन प्रभा ने यह भी कहा कि उन्हाेंने प्रशांत को पिटाई करने का कारण पूछा तो प्रशांत ने कहा कि यह सब देरी से आए हैं। बताया कि जबकि बच्चे समय पर आए थे और खुद प्रशांत देरी से आए थे। मना करने पर प्रशांत ने यह भी कहा कि यह सब देरी से आए हैं और अगर दोबारा देरी से आए तो इसी तरह पिटाई करूंगा। कंचन प्रभा ने फोन के माध्यम से कुछ बच्चों की बात भी बीईओ से कराई है। कंचन प्रभा ने मांग की है कि मामले में जांच कर कड़ी कार्रवाई की जाए ताकि स्कूल में भविष्य में इस तरह की घटना दोबारा न हो। आरोपी शिक्षक से उनका पक्ष जानने के लिए उन्हें फोन किया गया तो उन्हाेंने फोन नहीं उठाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मामले में शिकायत मिली है। पूरे मामले में आरोपी शिक्षक, ग्रामीण और बच्चों से बात कराकर रिपोर्ट मांगी गई है। शिकायत सही पाई गई तो शिक्षक पर निलंबन की कार्रवाई की जाएगी।
--विनय कुमार, बीएसए
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें