फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रांतीय कार्यकारिणी तक पहुंची शिक्षकोें की ‘दबंगई’

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। कलेक्ट्रेट गेट पर ‘प्रेरणा एप’ के विरोध में ज्ञापन सौंपने के दौरान शिक्षक नेताओं में हुई मारपीट का मामला प्रांतीय कार्यकारिणी तक जा पहुंचा है। आपसी सहयोग से प्रेरणा एप का विरोध करने के बजाय शिक्षकों की आपस में भिडंत पर उप्र प्राथमिक शिक्षक संघ की प्रांतीय कार्यकारिणी ने कड़ी नाराजगी जताई है। बताया जाता है कि मामले की जांच के बाद दोषी पाए जाने वाले शिक्षक नेताओं के खिलाफ प्रांतीय स्तर से अनुशासनात्मक कार्रवाई भी हो सकती है।
विज्ञापन

शुक्रवार को सेठ दामोदर स्वरूप पार्क में धरना प्रदर्शन के बाद मार्च निकालकर कलक्ट्रेट पहुंचे शिक्षक नेताओं में ज्ञापन देने के दौरान मारपीट हो गई थी। इसमें मुकेश चौहान गुट और नरेश गंगवार गुट के बीच जमकर हाथापाई हुई। नरेश गंगवार गुट के अरुण मिश्रा और केसी पटेल ने मुकेश गुट के अजरार हुसैन आगा और पंकज सक्सेना के खिलाफ कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए देर शाम तहरीर दी थी। वहीं, अजरार हुसैन आगा ने जानलेवा हमले की एसएसपी से शिकायत की थी। घटना की रिपोर्ट शिक्षक संघ के प्रांतीय संगठन मंत्री हरीश बाबू शर्मा ने प्रांतीय कार्यकारिणी को भेज दी। हालांकि हरीश की रिपोर्ट पर मुकेश चौहान गुट ने अविश्वास जताया है। मुकेश चौहान गुट ने अपने स्तर पर भी प्रांतीय कार्यकारिणी को सूचना दे दी है। दोनों की रिपोर्ट के आधार पर अब प्रांतीय कार्यकारिणी ने मामले की जांच कराने और जो घटना का जिम्मेदार होगा, उसके खिलाफ प्रांतीय स्तर से कार्रवाई की बात कही है।
यूटा ने किया प्राथमिक शिक्षक संघ का विरोध
शुक्रवार को हुए हंगामे पर यूनाइटेड टीचर्स एसोसिएशन ने कड़ी आपत्ति जताई है। जिलाध्यक्ष भानु प्रताप सिंह का कहना है कि प्रेरणा एप के विरोध में जो हुआ वह निंदनीय है। भविष्य में प्राथमिक शिक्षक संघ के किसी भी धरने प्रदर्शन या बैठकों में यूटा सहयोग या समर्थन नहीं देगा। कहा कि संघ सिर्फ शिक्षकों की भावनाओं से खेलकर अपना नाम चमकाने के चक्कर में शिक्षक समाज का तमाशा बना रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें