बरेली। जिला महिला अस्पताल की ग्रेडिंग तय के लिए लक्ष्य कार्यक्रम के तहत एनएचएम की टीम अगले सप्ताह दौरा करेगी। इसके तहत महिला अस्पताल में हेल्प डेस्क, नशा उन्मूलन क्षेत्र, सफाई, वार्डों से कनेक्टिविटी आदि का निरीक्षण किया जाएगा।
लक्ष्य कार्यक्रम के तहत अस्पतालों की ग्रेडिंग तय की जा रही है। इसके लिए राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) की टीम अस्पतालों में भ्रमण कर वहां का निरीक्षण कर रही है। अगले सप्ताह यह टीम जिला महिला अस्पताल में निरीक्षण को पहुंचेगी। यह टीम तय मानकों के तहत महिला अस्पताल हेल्प डेस्क, नशा उन्मूलन क्षेत्र, सफाई, वार्डों से कनेक्टिविटी के लिए इंटरकॉम आदि की व्यवस्था का जायजा लेगी। इसको लेकर महिला अस्पताल में तेजी से तैयारियां शुरू हो गई हैं।
जलभराव से खुद निपटेगा जिला अस्पताल
जिला अस्पताल अब जलभराव से खुद निपटेगा। बरसात के दौरान यहां जलभराव होने पर उसे निकालने के लिए दो पंप खरीदे हैं। सीएमएस डॉ. टीएस आर्या ने बताया कि अब तक जलभराव होने पर वे लोग नगर निगम की टीम का इंतजार करते थे और मरीज परेशान होते थे। अब यह समस्या नहीं होगी।