फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: शिक्षिका पर तलवार से हमला, रेफर

विज्ञापन
विज्ञापन
मीरगंज। थाना क्षेत्र में शिक्षिका पर तलवार से हमला कर दिया गया, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गईं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल महिला को सीएचसी भिजवाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। पुलिस ने आरोपी पति को मौके से गिरफ्तार कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि महिला की शादी पुष्पेंद्र मिश्रा से हुई थी। हालांकि वर्ष 2014 में पुष्पेंद्र ने किसी दस्तावेज पर महिला से जबरन हस्ताक्षर करवा कर तलाक ले लिया था, जिसकी जानकारी महिला को नहीं थी। इसके बाद वह आए दिन महिला को बदनाम करता रहता था। मानसिक प्रताड़ना से परेशान होकर महिला ने 2022 में ससुराल छोड़कर अलग रहने लगी। बुधवार दोपहर तीन बजे जब महिला शिक्षिका स्कूल से लौट रही थीं। नेशनल हाईवे पर बस से उतरीं। तभी घात लगाकर बैठे पुष्पेंद्र ने तलवार से हमला कर दिया। इस हमले में महिला का एक हाथ जख्मी हो गया। साथ में मौजूद दूसरी शिक्षिका दिव्या पचौरी भी घायल हो गईं।
पहले भी कर चुका है हमला
पीड़िता के अनुसार पुष्पेंद्र ने महिला पर मिलक थाना क्षेत्र में तलवार से हमला किया था। उस समय पुलिस को बुलाया गया था, जिन्होंने मौके पर तलवार छीन ली, लेकिन पुष्पेंद्र को नशे में होने के बावजूद गिरफ्तार नहीं किया। इस बार घटना के बाद पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। महिला को बेहतर इलाज के लिए बरेली रेफर किया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें