फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: असलहों के बल पर खेत पर कब्जा करने का आरोप, रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
आंवला। खेत की मेड़ तोड़कर अपने खेत में मिलाने व विरोध करने पर असलहों के बल पर धमकी देने के मामले में दस लोगों पर रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन

दिगोई गांव निवासी भोजराज सिंह का आरोप है कि उन्होंने 27 साल पहले गांव के ही व्यक्ति से जमीन खरीदी थी। 27 अक्तूबर को दिन में दो बजे जब वह अपने खेत पर पहुंचे तो देखा कि आरोपी बुनियाद खोदकर रास्ता बंद कर रहे हैं। ऐतराज जताने पर आरोपियों ने लाठी, डंडों, असलहों के बल पर गाली-गलौज करते हुए धमकी दी। सूचना पर पहुंची डायल 112 पुलिस मौके पर पहुंच गई तो आरोपी धमकी देकर वहां से भाग गए।
विज्ञापन

पीड़ित का आरोप है कि पुलिस के मना करने के बावजूद भी पिछले महीने आरोपियों ने बुनियाद खोदकर खेत पर कब्जा करने की कोशिश की। पुलिस ने आरोपी पृथ्वीराज सिंह, सुनील, कल्लू व सात अन्य लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें